अभिलाषा मुक्तक

महक सकूँ जिसकी सुगंध से ऐसा मुझको गुलाब चाहिए ,
पढ़  सकूँ  अपने  गुनाह  ऐसी  मुझको  किताब चाहिए ,
चल पड़ूं जो कभी  जाने - अंजाने  गुनाहों के रास्तों पर ,
हया का दामन न छोड़ पाऊँ ऐसा मुझको हिजाब चाहिए ।
*******************************************

चाहत नहीं रही अब दिल में , इश्क़ मोहब्बत करने की ,
फ़िक्र नहीं है महबूबा से , छुप-छुपकर अब मिलने की ,
जान गया हूँ समझ चुका हूँ , हुस्न के इन अफ़सानों को ,
तमन्ना तो बस इतनी है , चाँद तारों के बीच नाम लिखने की ।

टिप्पणियाँ