कशिश और अनाइसा का प्रेम पत्र ( 6 )
------ अनाइसा द्वारा लिखा गया पत्र ------
कशिश जी ,
आपका पत्र पढ़कर मुझे बहुत खुशी हुई और ये मेरा सौभाग्य है कि आपने एक गरीब घर की लड़की को अपनी जीवनसंगिनी बनाने का सोचा । जो दशा आपकी उधर हो रही है वही दशा इधर मेरी भी है । आपके इस प्यारे से पत्र को एक बार नहीं , बल्कि दिनभर में 10 बार पढ़ चुकी हूँ और हर बार मन को बड़ी शांति और आत्मसंतोष मिलता है । मेरे लिये तो आपका ये प्रेम प्रस्ताव रेगिस्तान में बरसात होने जैसा है , जिससे रेगिस्तान में चारों तरफ बहार आ जाती है ।
आपके अगले पत्र की प्रतीक्षा में ।
----- आपकी अनाइसा
©️®️ प्रेम कुमार लविश
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें